jhankar
ब्रेकिंग
बागेश्वर धाम नाबालिग दुष्कर्म मामले में नया मोड़ देवास में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर हमले से वकीलों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग बोरट के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे दिल दहला देने वाली घटना,मां की आंखों के सामने गई बेटे की जान बालोद में एसिड अटैक की साजिश का पर्दाफाश - प्रेमी ने भैरमगढ़ से दोस्त बुलाकर छात्रा पर कराया हमला, द... हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,, अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च, सेना ने मोर्चा संभाल...

नाइजीरिया का युवक और मिजोरम की युवती, ऐसे बन गए बंटी-बबली

मकड़ाई समाचार भोपाल। क्राइम ब्रांच की साइबर विंग ने नाइजीरियन युवक और उसकी महिला मित्र को उत्तम नगर दिल्ली से ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये लोग बंटी-बबली फिल्म की तर्ज पर लोगों से करीब 21 लाख रुपये ठग चुके हैं। युवक खुद को ब्रिटिश नागरिक बताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से संपन्न लोगों से दोस्ती करता था। वह बताता था कि उसने एक महंगा उपहार भेजा है। आरोपित महिला कस्टम अधिकारी बनकर संबंधित व्यक्ति को फोन पर धमकाती थी कि आपके नाम पर आया तोहफा एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। इसके बाद विभिन्न फीस के नाम पर लाखों रुपये जमा करा लिए जाते हैं। वे लोग वारदात करने में यूके (यूनाइटेड किंगडम) के नंबरों का उपयोग करते थे।

एडीजी उपेंद्र जैन के मुताबिक अगस्त में भोपाल की 35 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि लाकडाउन के समय उसका परिचय फेसबुक के माध्यम से एक विदेशी व्यक्ति से हुआ था। एक दिन उसने महिला को एक महंगा उपहार भेजने की जानकारी दी। कुछ समय बाद महिला के फोन पर एक महिला ने वॉट्सऐप काल किया। खुद को कस्टम अफसर बताते हुए उसने महिला से कहा कि आपके नाम पर भेजा गया पार्सल ऐयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। यदि इसकी निर्धारित राशि जमा नहीं की गई तो आपके खिलाफ एंटी मनी लांड्रिंग/एंटी टेरेरिज्म एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया जाएगा। इसमें जेल जाना होगा।

- Install Android App -

आरोपित ने महिला से डिलीवरी चार्ज, पेनाल्टी चार्ज, मनी लांड्रिंग फीस के नाम पर तीन लाख पांच हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद महावीर इंकलेव-2,उत्तम नगर दिल्ली पहुंची। वहां से नाइजीरियन युवक आगस्टिन उडेक्वे (28) और उसकी महिला मित्र मिजोरम निवासी लाल्हमुन्सियामी लालरामछना (27) को गिरफ्तार कर लिया। नाइजीरियन युवक पांचवीं तक पढ़ा है और महिला ने आठवीं तक पढ़ाई की है।

मुंबई, केरल में भी दर्ज हैं मामले : आरोपितों के खिलाफ तिरुवनंतपुरम, केरल में साढ़े आठ लाख रुपये, एमएचबी पुलिस स्टेशन, मुंबई में करीब सवा आठ लाख रुपये, स्टेट साइबर सेल, भोपाल में करीब पौने दो लाख रुपए की धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं।