jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

लखनऊ स्नातक निर्वाचन खंड से भी भाजपा विजयी, अब तक BJP 5, SP 3

LIVE UP MLC Election Result 2020: उप्र विधान परिषद चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ होने लगी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, लखनऊ स्नातक निर्वाचन खंड से भाजपा उम्मीदवार अवनीश कुमार सिंह 6403 से जीत गए हैं। उन्होंने अंतिम दौर की मतगणना में प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी कांति सिंह को 6403 वोटों से शिकस्त दी है।विपक्षी कांति सिंह की ओर से पहले ही सब मैदान छोड़कर चले गए थे। अवनीश को 39588 वोट मिले जबकि कांति सिंह को 33185 वोट मिले हैं। इस तरह अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, 11 सीटों में से पांच पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। समाजवादी पार्टी के खाते में 3 सीट आई है जबकि दो सीट पर निर्दलीय विजयी हुए हैं। इस तरह यूपी विधान परिषद चुनाव में भाजपा का दबदबा कायम रहा है। करीब 60 घंटे की मतगणना के बाद यह स्थिति बनी हुई है। भाजपा के लिए यह जीत इसलिए अहम है क्योंकि पिछले चुनाव में उसके पास महज 2 सीटें ही थीं। सपा ने तीन सीटें जीती हैं। उसके पास भी पिछले चुनाव में दो सीटें थीं।

जानिए खंड शिक्षख सीटों का हाल

खंड शिक्षक की छह सीटों में BJP ने 3 सीटें जीती थीं, जबकि 1 सीट समाजवादी पार्टी और 1 निर्दलीय के खाते में आई है। खंड स्नातक की पांच सीटों में BJP को 1 सीट जीत चुकी है, जबकि 2 सीटों पर उसके प्रत्याशी आगे चल रहे थे। समाजवादी पार्टी के खाते में 2 सीटें आईं हैं। भाजपा ने आगरा खंड स्नातक सीट जीती है। समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद-झांसी औ वाराणसी सीट पर कब्जा जमाया है। मेरठ में भी विजय के साथ लखनऊ खंड स्नातक सीट पर भी BJP के प्रत्याशी आगे चल रहे थे।

अब तक जारी है मतगणना, जानिए अब तक के परिणाम

विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 सीटों की मतगणना सात स्थानों पर गुरुवार 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से लगातार चल रही है। 60 घंटे बीतने के बाद भी नौ सीटों का ही परिणाम घोषित हो सका। खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों के परिणाम शुक्रवार को ही घोषित हो गए थे।

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक: सपा के डा. मान सिह यादव ने भाजपा के निवर्तमान एमएलसी यज्ञदत्त शर्मा को हराया।

आगरा खंड स्नातक: भाजपा प्रत्याशी डा.मानवेंद्र प्रताप सिह विजयी रहे।

वाराणसी खंड स्नातक: सपा के आशुतोष सिन्हा विजयी हुए।

लखनऊ खंड स्नातक: आठवें चरण के बाद भाजपा उम्मीदवार अवनीश कुमार सिह निर्दलीय प्रत्याशी निवर्तमान एमएलसी कान्ति सिह से 2747 वोटों से आगे चल रहे।

बता दें यूपी विधान परिषद में कुल सदस्यों की संख्या 100 है। इनमें विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 38 सदस्य, तो स्‍थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के 36 सदस्य शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सदस्यों की संख्या 08 और स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों की संख्या भी 08 है। 10 मनोनीत सदस्यों के साथ यह संख्या 100 हो जाती है।

- Install Android App -

आगरा खंड स्‍नातक: 41.56%

इलाहाबाद झांसी खंड स्‍नातक: 41.10%

लखनऊ खंड स्‍नातक: 36.74%

मेरठ खंड स्‍नातक: 42.86%

वाराणसी खंड स्‍नातक: 39.33%

आगरा खंड शिक्षक: 70 .78%

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन: 73 .48%

गोरखपुर-फैज़ाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन: 73 .94%

लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन: 58 .99%

मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन: 62 .60%

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन: 68 .83%