jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

कलेक्टर ने भरी मीटिंग में डांटा तो सीएचएमओ को आए चक्कर, छलके आंसू

मकड़ाई समाचार इंदौर। इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह की भरी मी‍टिंग में फटकार के बाद सीएमएचओ डॉक्टर प्रवीण जड़ि‍या की तब‍ियत खराब हो गई और वह रोते हुए मी‍टिंग छोड़कर चले गए। दरअसल नियमित बैठक के दौरान जब इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को इस बात का पता चला कि जननी सुरक्षा की 22 फाइलें अभी भी पेंडिंग हैं तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की।

- Install Android App -

जानकारी के मु‍ताबिक पिछले काफी दिनों से जड़ि‍या कलेक्टर के निशाने पर हैं। इससे पहले भी कई बार मनीष सिंह जड़‍िया को मी‍टिंग में डांट लगा चुके हैं। सोमवार को हुई एक बैठक में भी मनीष सिंह ने जमकर फटकार लगाई थी और कहा था कि अपना ट्रांसफर करा लो। आज भी एक बैठक के दौरान मनीष सिंह सबसे पहले जड़‍िया पर नाराज हुए।