jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किसान क्रांति आंदोलन : हजारों ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ मंडी पहुंचे किसान, सुरक्षा में लगाई कई जिले ... रीवा से सूरत जा रही बस में आग, इंदौर-भोपाल हाईवे पर मची अफरा-तफरी इंदौर में नगर निगम ने अवैध हिस्सों पर चलाया बुलडोजर राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम को मिली जमानत, पति की हत्या के आरोप में जेल में थी बंद जीआरपी के हत्थे चढे ट्रेनों में चोरी करने वाले 3 चोर, सोने-चांदी बरामद कटनी में महिला से एंबुलेंस साफ कराया, पायलट और ईएमटी की सेवाएं समाप्त मशीनों से बनेगा महाकाल का लड्डू प्रसाद, खराब हुआ तो लगेगा जुर्माना जबलपुर : 10 बच्चों पर 8 टीचर फिर भी 10 में से 9 फेल भीषण गर्मी से सीहोर-श्‍यामपुर मार्ग पर पिघला डामर, जिले में 44 डिग्री पहुंचा तापमान

बारातियों की मारुतिवेन को डंपर ने मारी टक्कर 3 की मौत 5घायल

मकड़ाई समाचार राजगढ़।जीरापुर -माचलपुर रोड़ पर कलबसीखेड़ा जोड़ के समीप गुरुवार रात बारातियों से भरी मारुतिवेन को अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में मारुति सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक ने झालावाड़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि हादसे में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरु की।

- Install Android App -

जीरापुर थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय के अनुसार  हादसे में मारुतिवेन सवार हरीओम (17) पुत्र रामगोपाल दांगी और रोशन (36) पुत्र देवीलाल दांगी निवासी सादलपुर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ओमप्रकाश (22) पुत्र शांतिलाल दांगी निवासी सादलपुर ने झालावाड़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।हादसे में कैलाश पुत्र मांगीलाल, राजीव पुत्र फूलसिंह, कमल पुत्र बद्रीलाल, संजय और विशाल पुत्र कंवरलाल दांगी निवासी सादलपुर गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने शिवसिंह पुत्र फूलसिंह दांगी निवासी सादलपुर की रिपोर्ट पर अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।