मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश के पोरसा थाना क्षेत्र का है, यहाँ पर एक शादी हो रही थी और जब दूल्हे ने लडकी की मांग भी भर दी थी कि बीच में पुलिस आ पहुँची और उन्होंने आकर के ये शादी रूकवा दी। शादी रूकवाने के बाद में उन्होंने बताया कि ये लडकी नाबालिग है और इसकी शादी अभी नही हो सकती है। इसके बाद में वो लडकी को मंडप से ले गये और लडकी भी खुद से चली ही गयी। लडकी का मेडिकल करवाया गया और फिर आगे की कार्यवाही शुरू की गयी।
अब इस घटना से दूल्हे और उसके घर वालो का दिमाग खराब हो गया और वो लडकी वालो के घर पर पहुँच गये और उनसे झगडा करने लगे। बात सिर्फ यही पर ही नही रूकी बल्कि दूल्हे ने उस लडकी की छोटी बहन को उठा लिया और लेकर के वहां से चला गया। दूल्हे का कहना है कि बड़ी नही तो छोटी से शादी करेगा लेकिन वो तो करके रहेगा। अब इस घटना के कारण कही न कही बहुत सारे लोग है जो काफी सकते में है और पुलिस अभी फरार लडके की तलाश कर रही है और बाकी के लोग उन पर भी अपहरन और बाल विवाह के केस दर्ज करवाए गये है और जांच की जा रही है।
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |