ब्रेकिंग
हरदा जिले मे किसान त्रस्त और अधिकारी मस्त : मोहन बिश्नोई  हरदा: रुद्र धाम मंदिर में 12 अप्रैल तक चलेगा पंचकुंडीय शतचंडी हवनात्मक महायज्ञ  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा जनपद पंचायत की चौखट से शुरू होता है। भ्रष्टाचार का खेल, भ्रष्टाचार रूपी दानव पैर पसार चुका कई ग... हरदा: पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों में एक को पुलिस ने धर दबोचा, फरार 2... MP में बच्चों के लिए आई धांसू 'पार्थ योजना'! 9 शहरों में मिलेगी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, मंत्री ने दिए बड... बैलगाड़ी दौड़ गोपालपुर में रुंदलाय और भोनखेड़ी के बैलो ने जीता पहला इनाम मध्य प्रदेश टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत पाएं ₹10 हजार से ₹1 लाख तक का बिजनेस लोन बहुत कम ... लाड़ली बहना अकेली नहीं! MP सरकार की इस दमदार योजना में गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं सीधे ₹1400, जानि... मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला! गौशालाओं को अब ₹40 प्रति गाय, पशुपालन योजना का नाम बदला। जानें नई M...

दूल्हे की दोस्तों ने दुल्हन को डांस के लिए खींचा, लड़की वालों ने शादी से कर दिया इनकार

मकड़ाई समाचार बरेली। उत्तरप्रदेश के बरेली शहर में एक शादी में अजीब मामला सामने आया है। यहां शादी के उत्सव के दौरान दूल्हे के दोस्तों की हरकत दुल्हन और उसके परिवार के लोगों को नागवार गुजरी और तत्काल शादी तोड़ दी गई। दरअसल शादी में डांस पार्टी के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने जब डांस फ्लोर पर दुल्हन को खींच लिया तो दुल्हन बुरी तरह से नाराज हो गई। साथ ही वधु पक्ष को दूल्हे के दोस्तों का यह व्यवहार अपमानजनक लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि दूल्हा बरेली जिले के एक गांव का रहने वाला है और दुल्हन कन्नौज जिले की रहने वाली है और दोनों ही पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

दुल्हन को दोस्तों ने जबरन डांस के लिए खींचा

- Install Android App -

शुक्रवार को दुल्हन और उसके परिवार वाले शादी के लिए बरेली पहुंचे थे और पूरी शादी समारोह में सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को डांस फ्लोर पर खींचा तो दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। दुल्हन के माता-पिता ने कहा कि उसे एक ऐसे व्यक्ति के साथ शादी करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, जिसने उसका सम्मान नहीं किया। दुल्हन के पिता ने भी बेटी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि मैं अपनी बेटी के फैसले का सम्मान करता हूं। मैं उसे ऐसे व्यक्ति से शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता जो उनका सम्मान नहीं करता है।

दूल्हे के परिवार को भरने पड़े 6.5 लाख

जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो दुल्हन के परिवार ने शादी नहीं करने का फैसला लिया। उन्होंने दूल्हे के परिवार के खिलाफ दहेज की शिकायत भी दर्ज करा दी, लेकिन जब दूल्हे के परिवार ने 6.5 लाख का शादी के खर्च का भुगतान कर दिया, तब जाकर दोनों पक्षों में समझौता हुआ। स्थानीय पुलिस अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा महिला के परिवार ने दहेज की शिकायत दी थी, हालांकि कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी क्योंकि यह दो परिवारों के बीच का मामला था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इस घटनाक्रम के बाद लड़के के घरवालों ने लड़की और उसके परिवार वालों को काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया।