jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

सुहागरात से पहले ही दूल्हा- दुल्हन में हुई मारपीट, थाने में केस दर्ज

मकड़ाई समाचार लखनऊ। शादी का बंधन सात जन्मों का होता है और पति- पत्नी का रिश्ता दुनिया में सबसे खास और ऊपर होता है। लेकिन जब रिश्तों में किसी बात को लेकर खटास आ जाए तो यह सात सेकेंड में ही खत्म हो जाता है।

बता दें कि शादी के पहले दिन ही दुल्हन के फोन पर किसी का कॉल आया। वह करीब 30 मिनट तक फोन पर हंस- हंसकर बात कर रही थी। इसको लेकर जब पति ने टोका तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसमें सास, ससुर और ननद भी शामिल हो गई और सभी ने दुल्हन की बेरहमी से पिटाई कर दी।

- Install Android App -

जिसके बाद घटना की सूचना दुल्हन ने अपने परिजनों को दी और रातों-रात दुल्हन के परिजन भी पहुंच गए। दोनों तरफ से विवाद बढ़ गया। दुल्हन ने ससुराल में रहने से साफ मना कर दिया और वह मायके चली गई। जिसके बाद दुल्हन ने पुरंदरपुर थाने पहुंची और पति, सास, ससुर, ननद समेत कई लोगों पर केस दर्ज कराया।

वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए दूल्हा विशाल ने बताया कि दुल्हन शादी के पहले ही दिन कमरे में जाने के बाद लगातार फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसको लेकर घर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। जब मैंने टोका तो वह मुझसे नाराज हो गई। इसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। वहीं दुल्हन ने भी पति पर कई गंभीर आरोप लगाया है।