jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

कंजर मोहल्ले में पथराव से मची अफरातफरी, 12 से अधिक उपद्रवी हिरासत में

मकड़ाई समाचार खंडवा। कंजर मोहल्ले में शुक्रवार को सुबह करीब 10:40 बजे अचानक हुये पथराव से भगदड़ मच गई। पथराव से कुछ मकानों के दरवाजे टूट गए। पुलिस ने सख्ती दिखाकर पथराव करने वालो को काबू किया। पुलिस ने उपद्रव करने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। स्थिति पर काबू करते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

कंजर मोहल्ले में तीन दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को रात में अकास सौदे और उसके भतीजे लक्की पर आरोपित इमरान उर्फ बबलु पुत्र हनीफ, इमरान, कादिर उर्फ अज्जु और अलीम पिता हनीफ निवासी गुलमोहर कालोनी और अन्य साथियों ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में गंभीर रूप से घायल लक्की को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।

इस विवाद को लेकर शुक्रवार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। एक पक्ष ने ईंट और पत्थर फेकना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। पुलिस के सामने ही दोनों से पथराव हो गया। इसकी जानकारी लगते ही नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उपद्रव करने वालो को खदेड़ा। कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा ने घटनास्थल का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ ही गलियों को सील किया गया।

- Install Android App -

इतवारा बाजार से निकाला युवक का जुलूस

इधर इतवारा बाजार में लक्की और आकाश के स्वजनों ने हमला करने वाले आरोपितों में से एक युवक को पकड़ लिया गया। युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसका जुलूस निकाल दिया। इस बीच पुलिस ने इतवारा बाजार पहुंचकर उन लोगो से युवक को छुड़वाकर अपने कब्जे में लिया। इस दौरान काफी हंगामा होता रहा।

इनका कहना है

– आपसी रंजिश के चलते विवाद हुआ था। पथराव करने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्थिति अभी नियंत्रण में है।

पुलिस अधिकारी