मकड़ाई समाचार इंदौर। कुशवाह नगर में रहने वाले 24 वर्षीय रवि सिंह पुत्र नंदलाल सिंह ने आकाश पुत्र गोपाल यादव और रोहित पुत्र गोपाल यादव के खिलाफ के खिलाफ मारपीट व चाकूबाजी का केस दर्ज कराया है। रवि ने बताया कि उसने सोमवार को गोविंद कॉलोनी मैन गेट पर बाइक खड़ी की थी। लौटते हुए बाइक उठाने पहुंचा तो देखा कि बाइक पर आरोपित बैठे थे। उन्हें बाइक से उठने के लिए कहा तो वे गालियां देने लगे। इसके बाद दोनों ने मिलकर चाकू से वार कर दिया। इसमें रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ जमीन पर गिरा तो आरोपित वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।
वहीं अग्रवाल नगर सपना-संगीता के पीछे रहने वाले 62 वर्षीय सुरेश पुत्र मधुरालाल ने पड़ोसी राधेश्याम और योगेश अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक सुरेश ने बताया कि आरोपितों ने पुरानी बात को लेकर पहले मारपीट की। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि आज के बाद कोई बात की तो हत्या कर देंगे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
मारपीट व चाकूबाजी
परदेशीपुरा थाना पुलिस ने शिवाजी नगर के 20 साल के आनंद पुत्र संतोष गायकवाड़ की शिकायत पर पड़ोसी गणेश उर्फ सचिन के खिलाफ मारपीट व चाकू से मारने के मामले में केस दर्ज कराया है। आनंद ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी गणेश आया और कहा कि यहां क्यों खड़े हो। आनंद ने बोला कि यह मेरा घर है, मेरे घर के पास खड़े होने में क्या दिक्कत है। इस बात पर पहले तो गणेश ने गालियां दीं। गालियां देने से मना किया तो मारपीट करने लगा। चाकू निकालकर वार किया जो अंगुलियों में लगा। इसके बाद वह बोला कि यदि आज के बाद यहां खड़ा दिखा तो जान से खत्म कर दूंगा। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

