मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। कलेक्ट्रेट के गेट पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम आदित्य रिछारिया को दिया जिसमें अपनी तीन मुख्य मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराया, उनकी मांगों में मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट में पारित सामान्य प्रशासन के 5 जून 2018 की नीति के कंडिका के अनुसार समकक्ष नियमित पदों के वेतनमान का न्यूनतम 90% वेतनमान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को देने का तत्काल आदेश एवं राज्य एनएचएम द्वारा गत वर्ष प्रारंभ की गई निष्कासित बहाली की प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ करते हुए आवेदन जमा करने वाले समस्त निष्कासित कर्मचारियों की शत-प्रतिशत वापसी की जाए, राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के चतुर्थ श्रेणी सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को आउट सोर्स एजेंसी में किया गया है उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में फिर से वापस लिया जाए।
ब्रेकिंग
