jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

पुलिस ने सात हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, 30 देसी कट्टे और 100 कारतूस बरामद

मकड़ाई समाचार भोपाल। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने एक हथियार तस्‍कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। क्राइम ब्रांच लंबे समय से भिंड के एक हथियार तस्कर पर नजर रखे हुए थी, जो भोपाल हथियार लाकर उनकी तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसके साथ-साथ उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 देसी कट्टे, पिस्टल और सौ कारतूस बरामद किए हैं। फ‍िलहाल क्राइम ब्रांच की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि आनंद कुमार नाम का एक युवक भिंड से लगातार भोपाल में दीपक नामक युवक से मिलने आता है। उसकी गतिविधियां संदिग्ध है। उस पर नजर रखना शुरू की तो पता चला कि आनंद भिंड का हथियार तस्कर है, जो अवैध हथियारों की आपूर्ति के लिए राजधानी आता है। कुछ दिन तक उसकी सघन निगरानी के बाद क्राइम ब्रांच ने उसे उठाया औरा पूछताछ की तो इस गिरोह के छह और सदस्यों के बारे में पता चला चला। इसके बाद उन सबको भी गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास 25 देसी कट्टे और 5 देसी पिस्टल बरामद हुई हैं। आरोपितों के पास से सौ कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

ग्राहक को कट्टे के साथ दाने भी चाहिए

- Install Android App -

आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हथियार खरीदने वालों की अब हथियार के साथ दाने (कारतूस) की मांग ज्यादा रहती है। इसलिए कारतूस का भी इंतजाम किया जाता था।

विदिशा और उसके आसपास भी तस्करी

आरोपितों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि राजधानी भोपाल के आसपास कुरवाई, गंजबासौदा, सिरोंज, रायसेन में अवैध हथियारों की अधिक सप्लाइ रहती थी। फ‍िलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है कि उनके पास इतनी मात्रा में कारतूस कहां से आए।