समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत लैंगिक अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) का किया प्रचार-प्रसार
मकड़ाई समाचार हरदा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अंतर्गत संचालित महिला सशक्त वाहिनी कक्षा की छात्राओ ने फिजिकल प्रशिक्षण किया। जिसमें लंबी कूद, रस्सी कूद, दौड़, गोला फेक एवं अन्य गतिविधियों पर फिजिकल प्रशिक्षण छात्राओ द्वारा किया गया। साथ ही साथ संचालनालय महिला एवं बाल विकास के निर्देश अनुसार जिला स्तर पर अधिक से अधिक लैगिंक अपराधो से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) पर प्रचार-प्रसार किया जाना है, ताकि बच्चों का शोषण रूक सके। छात्राओं को बताया गया कि आप जमीनी स्तर पर या अपने छोटे भाई बहन को गुड टच-बेड टच की जानकारी एवं 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी भी प्रदाय करें । आज फिजिकल प्रशिक्षण में महिला एवं बाल विकास से आशीष विश्वकर्मा, प्लाटून कंमाडर होमगार्ड विभाग रक्षा राजपूत, होमगार्ड विभाग शैलेन्द्र सिंह परमार, दुर्गा अहाके पुलिस विभाग, दिपक जाट (भीम) बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एवं स्पोर्टस फेडरेशन द्वारा फिजिकल कक्षाओं का मार्गदर्शन किया गया। आशीष विश्वकर्मा के प्रयासों से 01 जनवरी 2021 से संचालित है, जिसमें सोमवार से शनिवार लिखित परीक्षा की तैयारी व रविवार को फिजिकल परीक्षा की तैयारी करायी जा रही है।

