मकड़ाई समाचार बडवानी| कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने आकस्मिक रूप से दवाना के हाट – बाजार का निरीक्षण किया । इस दौरान हाट में बिना मास्क के घूम रहे लोगो पर एवं ऐसे दुकानदार जो बिना मास्क लगाये दुकानो पर बैठे थे, उन पर अपने समक्ष चालानी कार्यवाही करवाई है। इस दौरान कलेक्टर के साथ तहसील राजपुर के एसडीएम श्री वीरसिंह चौहान एवं तहसीलदार ठीकरी राजेश कोचले भी थे ।
आकस्मिक रूप से हाट में पहुंचे कलेक्टर ने जहॉ लोगो को बताया कि बढ़ते हुये कोरोना पाजिटिव के मददेनजर सोसल डिस्टेंस एवं मास्क लगाने के नियम का यदि सभी अपने मन से पालन करें तो इससे कोरोना वायरस का प्रसार को 90 प्रतिशत तक रोका जा सकता है। इसलिये आवश्यक है कि हम सब मिलकर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के अभियान में सहयोग दे। इसके लिये आवश्यक है कि हम सार्वजनिक स्थानों पर निकलने के दौरान या दुकानों पर क्रय-विक्रय के समय सोसल डिस्टेंस एवं मास्क लगाने के नियम का पूरी तरह से पालन करें ।
इस दौरान कलेक्टर ने 2 ऐसे दुकानदार जो बिना मास्क लगाये दुकान पर बैठे थे उन पर 5-5 सौ रूपये का, 1 ठेले वाले पर 2 सौ रूपये का एवं 5 लोगो पर 100 – 100 रूपये का जुर्माना लगवाकर वसूलने की कार्यवाही करवाई ।
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल'
सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया
हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...
मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग
मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण
विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न
टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित
RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ...
हरदा जिला एक नजर में..।
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Next Post
