jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

आयुष्मान कार्ड अब 30 अप्रेल 2021 तक बनाऐ जायेगे निशुल्क

- Install Android App -

 मकड़ाई समाचार  हरदा। आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत् निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है जिसे 31 मार्च से बढाकर 30 अप्रेल 2021 तक कर दिया गया हैै। आपके द्वार आयुष्मान अभियान योजना अतर्गत शेष पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे काॅमन सर्विस सेंटर एवं चिन्हित रोजगार सहायक के माध्यम से आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाये जा रहे हैैै।
हरदा जिले में आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत 30 अप्रेल 2021 तक निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जायेगे। सभी पात्र परिवारो को योजना का लाभ प्राप्त हो इस उददेष्य के लिए ग्राम पंचायत वार षिविरो का आयोजन दिनांक  30 अप्रेल 2021 तक जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर निर्धारित दिनांको को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुधीर जैसानी ने कहा कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे है। उन्होने कहा कि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होने जनप्रतिनिधियो, समाजसेवि जनो, स्वयं सेवी संगठनो, गणमान्य नागरिको से अपील की है कि जिले के सभी पात्र नागरिको का आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग प्रदान करे तथा लोगो को योजना के लाभ के प्रति जागरूक करे जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ प्राप्त हो सके ।

आई. तिग्गा जिला मीडिया अधिकारी  ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंर्तगत प्रतिवर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज निःषुल्क में प्रदान किया जाता है। आयुष्मान भारत निरामयम योजना का उददेष्य गरीब एवं असहाय परिवारो को गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध कराना है। सभी संबल कार्डधारी,खाद्यान्न पर्चीधारकएवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी.सी.सूची में है वह सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है। कार्ड बनवाने के लिए अपने परिवार की समग्र आईडी,आधार कार्ड,मतदाता पहचान पत्र,राषन कार्ड इनमें से कोई भी दस्तावेज लेकर काॅमन सर्विस सेंटर पहुचे। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है वह अपने परिवार के दूसरे सभी सदस्यो का कार्ड भी बनवाएं।

जिला हरदा