भोपाल: MP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में राज्य की सरकारी इमारतों और परिसरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखाओं पर पाबंदी लगाने की घोषणा को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुढ़ सीट से प्रत्याशी सुंदरलाल तिवारी ने संघ को आतंकी संगठन कहकर इस मुद्दे को और भड़का दिया है। चुनावी दौर में उनके एस बयान ने ‘आग में घी’ का काम किया है। वहीं संघ ने इसे कांग्रेस की सबसे बड़ी भूल करार दिया है। जानकारी के अनुसार संघ ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि कांग्रेस के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएं।
अपने फायदे के लिए कांग्रेस ने अपनाया ये हथकंडा
वहीं संघ के सह संचालक अशोक पांडे का कहना है कि कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए देशभक्त संगठन पर सवाल खड़े कर रही है जिसने राष्ट्र उत्थान के लिए काम किया। स्वयंसेवक आहत हैं और अब वे चुप नहीं बैठेंगे। वे संघर्ष को तैयार हैं। संघ में स्वयंसेवक को पूर्ण स्वतंत्रता है कि वह अपना मत व अभिमत जिसे चाहे दे। पांडे के अनुसार कांग्रेस यह स्टेटमेंट पहले भी दे चुकी है। वह सिर्फ ऐसा कहकर एक वर्ग विशेष के वोट प्राप्त करना चाहती है। कांग्रेस को लगता है कि इससे मत विभाजन होगा। जहां तक आतंकी संगठन कहे जाने की बात है तो कांग्रेस की इतने वर्ष तक सरकार रही, कई बार प्रतिबंध लगाए और हटाए। आरएसएस विशुद्ध रूप से सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन है, जिस पर रोक लगाने की बात करना ही संवैधानिक मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
ब्रेकिंग
कोटा: शादी के स्टेज पर लगी भीषण आग, दुल्हा- दुल्हन ने भागकर बचाई जान
रतलाम में भारी बारिश: सड़को भराया पानी , आंधी से उखड़े पेड़, बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत
आखिर क्यों झुंझलाए हरदा एसपी महोदय? एसपी और व्यापारी संघ अध्यक्ष के ऑडियो से उठे सवाल ! चोरी की नीयत...
मध्यप्रदेश गुजरात सीमा से लगे हरीनगर एवं काकनवानी में अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल बेचने वालों पर दल ...
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 20 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे
हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्पर जप्त किये, डंफर मालिक निकले ठेकेदार
मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया, प्रेस नोट में बताया चोरी के उद्देश्य से घुसे...
मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल लगाई रोक: इस पूरे मामले की जांच SIT कराने के...
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने हृदय अभियान की समीक्षा की
बड़ी खबर हरदा से तेंदूपत्ता तोड़ने गई आदिवासी महिला पर सूअर ने किया हमला , महिला गंभीर घायल

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Prev Post