jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

विश्व रक्तदाता दिवस पर लोगों की मदद करने वाले सामाजिक संगठनों को किया गया सम्मानित किया गया पौधारोपण

मकड़ाई समाचार हरदा  /विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय हरदा में कोरोना के संक्रमण के बीच खून की जरूरत की पूर्ति के लिये परेशान होने वाले लोगो की मदद करने के लिये आगे आये सामाजिक संगठनों का स्वास्थ्य विभाग हरदा द्वारा सम्मान समारोह आयोजन किया गया था।
           आयोजन में कलेक्टर श्री संजय गुप्ता द्वारा रतलाम की महत्वता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ शिरीष रघुवंशी द्वारा रक्तदान करने के फायदे पर प्रकाश डाला गया।

- Install Android App -

            आयोजन में सामाजिक संगठन हरदा हेल्प ग्रुप हरदा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरदा, ओनली 29 ग्रुप हरदा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा हरदा, भाजपा युवा मोर्चा टिमरनी श्री दिगम्बर जैन समाज हरदा, ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन न्यू देहली शाखा हरदा को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी, सिविल सर्जन डॉ. एस. रघुवंशी, मेडिकल चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा, श्रीमति मारिया कुट्टी लेबटेक्निशियन, श्रीमति मुक्त जैन, लेबटेक्निशियन, श्री संतोष कोगे लेखापाल, श्री प्यूष धनगर डाटा एन्ट्री ऑपरेटर उपस्थिति थे। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा हरदा के कार्यकर्ता द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
               सम्मान समारोह के उपरांत कलेक्टर श्री संजय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी, सिविल सर्जन डॉ. एस. रघुवंशी, मेडिकल चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा द्वारा जिला चिकित्सालय हरदा के गार्डन में एक-एक पौधा रोपण किया गया।