jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में घंटाघर पर मास्क वितरण किया

मकड़ाई समाचार हरदा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए अपना जन्मदिन न मनाने का कांग्रेस जन से आग्रह किया है। राहुल गांधी की मनसा है की कांग्रेस कोरोना महामारी में दिवंगत लोगो के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट करे। एवम् गरीबों, बेसहारा, जरूरतमंदों की हरपल हरसंभव मदद करे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कांग्रेसजनों से किए गए आह्वान को मद्दे नजर रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में घंटाघर पर मास्क वितरण किया गया। और साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे लोगो से वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया भीड़ में मास्क का लगातार उपयोग करने की अपील कि है। जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गरीबों व जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

- Install Android App -

तत्पश्चात कांग्रेसजन युवा कांग्रेस नेता एडवोकेट मोहन लखौर के निवास पर पहुंच कर परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट की तथा उनके परिजनों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता संजय पांडेय ने बताया कि आज राहुल गांधी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजन समस्या निवारण केंद्र का शुभारंभ किया। जिसमे जिले के आमजन अपनी मूलभूत सामयिक समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल (9826210513) पूर्व विधायक डॉ रामकिशोर दोगने (9826069169) संजय पांडेय प्रवक्ता जिला कांग्रेस (9977071895) गौरव सराठे निज सहायक माननीय पूर्व विधायक हरदा ( 9131587730)  से हर पल संपर्क कर सकते है। जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कांग्रेस जन समस्या निवारण केंद्र प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्यवाही कराने का हर संभव प्रयास करेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, जिला कांग्रेस प्रवक्ता संजय पांडेय जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आमीन खान, कांग्रेस नेता इकबाल अहमद, कैलाश पटेल, अर्जुन पटेल, सोहगमल पंवार इमरान खान, संजय अग्रवाल, संजय दुबे, योगेश चौहान, अमन यादव, शाहरुख बाबा, रमेश सोनकर, समीर खान, इम्तियाज खान सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।