jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

मोनालिसा ने मिनी स्कर्ट पहनकर हिना खान के गाने पर किया डांस, वीडियो देख फैंस को याद आई मोरनी

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा का डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा मिनी स्कर्ट पहनकर बारिश का मजा ले रही हैं। उनका यह डांस लोगों को खासा पसंद आ रहा है। मोनालिसा खुली जगह में एक मोर की तरह बारिश का मजा ले रही हैं और डांस कर रही हैं। यह देखकर उनके फैंस ने उन्हें मोरनी भी कहा है। इस वीडियो में वो ‘बारिश बन जाना’ गाने पर डांस कर रही है।

वायरल वीडियो में मोनालिसा बारिश के सुहाने मौसम का मजा ले रही हैं। उन्होंने काले रंग की मिनी स्कर्ट पहनी हुई है, जिसमें सफेद प्रिंट भी हैं। इसके ऊपर उन्होंने सफेद रंग का क्रॉप टॉप पहन रखा है। इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सुहाने मौसम में मोनालिसा को डांस करता देख लोगों को मोरनी की याद आ रही है।

हिना खान के गाने पर किया डांस

- Install Android App -

मोनालिसा इस वीडियो में जिस गाने पर डांस कर रही हैं, वह हिना खान का गाना है। हिना खान का लेटेस्ट सॉन्ग ‘बारिश बन जाना’ कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है। इस गाने पर मोनालिसा अपनी अदाएं बिखेर रही हैं। उन्होंने यह वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘बारिश’ इसके साथ ही उन्होंने बारिश का इमोजी बनाया है। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में यह वीडियो शेयर किया है। उनके फैंस इस वीडियो को लाइक करने के साथ शेयर कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में मोनालिसा की तारीफ भी कर रहे हैं। मोनालिसा इन दिनों टीवी शो ‘नमक इस्क का’ में काम कर रही हैं। इस सीरियल में उनके साथ श्रुति शर्मा, आदित्य ओझा और विशाल आदित्य सिंह भी काम कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं मोनालिसा

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके फैंस को बेसब्री से उनके फोटो और वीडियो का इंतजार रहता है। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 4.4 मीलियन फॉलोअर्स हैं। यही वजह है कि वो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उनकी सभी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। इसी वजह से उनका डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है।