jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

होशंगाबाद हनीट्रैप मामले में ब्लैकमेलर महिला को किया गिरफ्तार, शिक्षक, वन कर्मी, सहित कई लोग हो चुके शिकार

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद होशंगाबाद में बीते एक सप्ताह से अखबारों सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ हनीट्रैप मामले में महिला को भोपाल से गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम को होशंगाबाद लाया गया। इस मामले में ब्लैकमेलर गैंग की दलाली में एक सरपंच का भाई भी शामिल होने की चर्चा है। इस पूरे मामले कि जांच महिला सेल प्रभारी डीएसपी आशुतोष पटेल कर रहे हैं ।ब्लैकमेल करने वाली हनीट्रैप गैंग के शिकार रिटायर्ड शिक्षक, वनकर्मी, नाव चालक सहित कई लोग फंसे हुए।

- Install Android App -

ब्लैकमेलर महिला तीन पुलिस कर्मी एक दलाल गैंग में शामिल

कई रईसजादों सरकारी कर्मचारियों को शिकार बना चुकी हनीट्रैप गैंग की महिला तीन पुलिसकर्मियों के साथ धमकी देकर मांगती थी पैसा। गैंग में ओर भी लोगों के नाम सामने आ रहे है। एक दलाल का नाम सामने आ रहा। जो एक सरपंच का भाई है। इधर पुलिस ने गैंग की महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शुक्रवार शाम को भोपाल से होशंगाबाद लाया गया। एसपी ऑफिस में महिला के बयान लिए गए। सुबह से पीड़ितों के बयान लिए गए। मामले में देर रात तक बड़ी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। , कोतवाली थाने के एसआई जय नलवाया, महिला प्रधानआरक्षक ज्योति मांझी और आरक्षक मनोज वर्मा को भी बयान के लिए बुलाया गया है।
भोपाल हेडक्वार्टर पीएचक्यू से भी जल्द कार्रवाई का दबाव आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि दोषी मिलने पर एफआईआर व बड़ी कार्रवाई करने के निर्देंश दिए है, पुलिस की खुफिया तंत्र पर भी लग रहा है बड़ा प्रश्न चिन्ह ? आखिर इस मामले की भनक 1 साल तक क्यों नहीं लगी, खुफिया तंत्र को