jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

गौ सुरक्षा का दायित्व हम सबका है- कृषि मंत्री पटेल

मकड़ाई समाचार हरदा। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल द्वारा सीताराम राम चरण सदाव्रत गौ रक्षा धर्मा दा संस्था हरदा अंतर्गत नवीन गौशाला के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समाज में गौ माता की देखभाल का अभाव है। आधुनिकता के युग में मनुष्य गौ माता के महत्व को भूलता जा रहा है, गौ माता के दूध का उपयोग करने के बाद उन्हें खुला छोड़ देने से वे दुर्घटना की शिकार हो रही है। हमें मिलकर गौ माता की सुरक्षा करनी है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि संस्था के द्वारा सर्व सुविधा युक्त गौशाला का निर्माण किया गया है। उन्होंने इस हेतु संस्था के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, सांसद प्रतिनिधि अमर सिंह मीणा उपस्थित रहे।

- Install Android App -