jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता

अखिल भारतीय परिसंघ प्रदेशाध्यक्ष श्याम सिंह कुमरे के नेतृत्व प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

मकड़ाई समाचार भोपाल;। अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग परिसंघ प्रदेशाध्यक्ष डॉ एस.एस कुमरे आई.ए.एस सेवानिवृत्त एवं इंजीनियर ए आर सिंह के नेतृत्व में परिसंघ का प्रतिनिधि मंडल महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश से सौजन्य भेंट कर प्रदेश में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए 8 सूत्री मांगों का पत्र सौंपा गया ।
मांग पत्र में रिक्त पदों की पूर्ति ,पदोन्नति के पदों की शीघ्र पूर्ति , एक से आठवीं तक आश्रम छात्रावास पुनः चालू करने, संविदा एवं आउट सोर्स प्रथा बंद करने तथा बंद नहीं होने तक आउट सोर्स एवं संविदा में आरक्षण लागू करने , अनुसूचित जाति जनजाति वित्त निगम में योजनाएं पुनः चालू करने एवं निगम को सक्षम सुदृढ करने एव निगम में रिक्त पद शीघ्र भरने , शिक्षा स्वास्थ्य वनों का निजीकरण बंद करने , जल जंगल जमीन की सुरक्षा व इसे निजी कंपनी पूंजी पतियों को बेचना बंद कर , छात्रवृत्ति समय पर स्वीकृत करने के संबंध में मांग की गई महामहिम राज्यपाल महोदय ने सभी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया एवं आश्वस्त किया कि राजभवन का सहयोग अनुसूचित जाति जनजाति विकास योजना एव वंचितो के लिए मिलता रहेगा !
प्रतिनिधि मंडल में ओ.पी अहिरवार ,आर एल ठाकुर  भी उपस्तिथ रहे !