jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का होगा आयोजन -डॉक्टर शंभू मनहर

  सन्दीप अग्रवाल ,
मकड़ाई समाचार टिमरनी|  गूगल मीट के माध्यम से देश के राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शंभू मनोहर ने मार्गदर्शन दिया इस दौरान प्रतियोगिता के प्रदेश प्रभारी मुकेश शांडिल्य भी मौजूद रहे। 
बैठक के दौरान श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रदेश प्रभारी मुकेश शांडिल्य ने प्रतियोगिता के संदर्भ में जानकारी दी एवं सभी जिला अध्यक्षों का अभिनंदन किया वही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शंभू मनहर ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह प्रतियोगिता तीन स्तर पर होगी| जिसमें जिला ,प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर होंगे उन्होंने  बताया कि इस प्रतियोगिता में उम्र का कोई बंधन नहीं है एवं भारत की किसी भी भाषा में काव्य पाठ किया जा सकता है जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता जुलाई के अंत तक आयोजित होगी जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता ऑनलाइन हो सकती है।
 परंतु प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताएं प्रत्यक्ष होंगी एवं जहां विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ नगद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे श्री मनहर ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम का उद्देश्य राष्ट्र जागरण है और उसके तहत हम देश के नवोदित रचनाकारों को प्रोत्साहन देने का काम करते हैं इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक प्रतिभागी की रचनाओ का विशाल संकलन भी किया जाएगा ।राष्ट्रीय प्रतियोगिता के  समापन के अवसर पर में एक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जहां पर देश के ख्यातनाम राष्ट्रवादी रचनाकार कविताओं का पाठ करेंगे इस बैठक में प्रदेश के 30 से अधिक जिला अध्यक्षों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की एवं इस प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प उठाया।