मकड़ाई समाचार भोपाल । दोस्ती कर संबंध बनाए फिर शोषण किया उसके बाद बदनाम कर दिया। ऐसा ही मामला राजधानी भोपाल की एक कालोनी का है। जहां एक महिला डाक्टर से उसके पड़ोस में रहने वाले युवक रोशन खत्री की दोस्ती हो गई। महिला डा. ने खत्री पर आरोप लगाया है कि उसने बहाने से फिजिकल रिलेशन बनाए और फिर वीडियो बनाकर डेढ़ साल तक ब्लैकमेल किया। और मुझसे अभी 300000 रुपए ले लिए और वीडियो भी वायरल कर दिया।
पीड़ित महिला डॉक्टर भोपाल के अवधपुरी क्षेत्र में रहती एमबीबीएस पास करने के बाद इन दिनों इंटर्नशिप कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि लगभग 2 साल पहले उसके पड़ोस में रहने वाली रोशन खत्री से उसकी पहचान हुई थी। दोस्ती का फायदा उठाते हुए युवक 25 नवंबर 2019 को पार्टी के नाम पर पिपलानी स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ संबंध बना लिए। उसने इसका एक वीडियो भी बना लिया। कुछ दिनों बाद रोशन ने उसे फोन कर कहा कि उसने उसका एक वीडियो बनाया है। अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। रोशन पहले तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। इसके बाद वह पैसों की डिमांड करने लगा। पिपलानी थाना प्रभारी ने चैनसिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी की लोकेशन इंदौर में मिली है। जल्द ही उसे पकड़ने के लिए इंदौर टीम भेजी जाएगी।

