jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं

IRS अफसर को 16 लाख रुपये की रिश्वत के साथ एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

कर्नलगंज के मूल निवासी आईआरएस अफसर शशांक यादव के माथे पर छह महीने में ही जीवन भर का कलंक लग गया। गाजीपुर जनपद के अफीम कारखाने के इतिहास में यह पहला मामला है, जिसमें कदाचार के मामले में महाप्रबंधक स्तर के बड़े अधिकारी की गिरफ्तारी हुई है। जनवरी में ही उन्होंने कार्यभार संभाला था।

- Install Android App -

एक दिन पहले रिश्वत के 16 लाख रुपये के साथ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कोटा यूनिट ने शशांक को उदयपुर हाईवे स्थित हैंगिंग ब्रिज टोल नाके के पास से पकड़ा था। महाप्रबंधक की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही रविवार को फैक्ट्री के कर्मचारियों और अधिकारियों में सन्नाटा पसर गया। हालांकि इस मामले में अफीम फैक्ट्री के अलावा जिले के आला अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

महाप्रबंधक के पास नीमच स्थित अफीम फैक्ट्री का अतिरिक्त प्रभार भी था। उधर उनके कर्नलगंज के म्योर रोड स्थित आवास पर सन्नाटा पसरा रहा। संभावना इस बात की भी थी कि एसीबी की टीम उनके मूल निवास पर भी छापेमारी के लिए आ सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पुलिस अफसरों का कहना है कि उनसे किसी ने भी इस मामले को लेकर संपर्क नहीं किया।