jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, भैंसदेही में घरों में घुसा पानी

मकड़ाई समाचार बैतूल। जिले में मानसून की गतिविधियों में तेजी आने के साथ बीते दो दिन से झमाझम बारिश हो रही है। लगातार तेज बौछारें पड़ने के कारण नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। गुरुवार सुबह से हो रही तेज बारिश से भैंसदेही क्षेत्र में नदियां उफन रही हैं। इससे रपटों, पुल पर लोगों की आवाजाही रुक गई है और साथ ही कई घरों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

- Install Android App -

भैंसदेही के संतोष पाल ने बताया कि गुरुवार सुबह छह बजे से तेज बारिश प्रारंभ हुई और दोपहर 12 बजे तक जारी रही। लगातार झमाझम पानी बरसने से गोतमा, पूर्णा नदी उफान पर आ गईं। इससे नगर के कौड़ीढाना में वार्ड क्रमांक चार और पांच के कई घरों में पानी भर गया। नवापुर में मुख्य मार्ग पर बनी दुकानों के तलघरों में आठ फ़ीट पानी भर जाने से सामान भीग गया है। भैंसदेही नगर के करीब से बहने वाली गोतमा नदी में बाढ़ के कारण नगर के नालों से पानी लौट रहा है और गलियों में, घरों में भरा रहा है। भैंसदेही से गुदगांव मार्ग पर पानी भरा होने से आवाजाही बंद हो गई है।