jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

संयुक्त मोर्चा ने शासन की सद्बुद्धि के लिए किया सुंदरकांड

मकड़ाई समाचार टिमरनी। संयुक्त मोर्चा द्वारा जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में शनिवार को शासन की सद्बुद्धि के लिए हड़ताली कर्मचारियों ने सुंदरकांड का पाठ किया गया। ब्लॉक मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सोलंकी और मुकेश लववंशी ने बताया कि जब तक शासन संयुक्त मोर्चा की मांगों को नहीं मानेगा, तब तक हड़ताल अनिश्चित काल तक जारी रहेगी और आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

- Install Android App -

दोनों ने बताया कि इस बार शासन संयुक्त मोर्चे को हल्के में ना लें और अतिशीघ्र संयुक्त मोर्चे की मांगों को मान लें, अन्यथा जिला स्तर पर प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। मांगे नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। सदस्य कमल कटारे ने बताया कि शनिवार को शासन की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। संयुक्त मोर्चा के अधिकारी कर्मचारियों की मांगों को मान लें अन्यथा आर-पार की लड़ाई को तैयार रहे। जिसके लिए शासन स्वयं जिम्मेदार रहेगा। अनिल कैथवास अध्यक्ष ने बताया कि शासन द्वारा विघटनकारी नीति अपना ली गई है और 17 संगठनों को एक साथ देख कर शासन घबरा गया है। इसलिए कर्मचारियों के ऊपर दबाव बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन संयुक्त मोर्चा के कर्मचारी कभी किसी दबाव में नहीं आएंगे और आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

इस दौरान उमेश गुर्जर विनोद यादव जगदीश नरवर ललित गुर्जर नवीन विश्वकर्मा एपीओ आशीष यादव बलवीर सिंह राजपूत सुमित चौधरी राजेश पाटील सहित मोर्चा के कई लोग उपस्थित थे।