jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

जिले में वृद्धजनों व दिव्यांगों को मिल रही घर पहुंच  राशन सुविधा

प्रदीप गुप्ता ‘होशंगाबाद / जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से पात्र हितग्राहियों को राशन का सुचारू रूप से वितरण किया जा रहा है। उचित मूल्य दुकानों से राशन वितरण के साथ ही जिले में दिव्यांग एवं वृद्धजन हितग्राहियों को जिला प्रशासन द्वारा घर पहुंच राशन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में भी दिव्यांग व वृद्ध हितग्राहियों के घर पर राशन सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही। कलेक्टर धनंजय सिंह के दिशा निर्देशन राशन वितरण कार्य सतत जारी हैं। कलेक्टर द्वारा स्वयं राशन वितरण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक  अनिल तंतुवाए ने बताया कि शनिवार को होशंगाबाद नगर के विभिन्न वार्डो अंतर्गत वृद्ध हितग्राही इलाबाई , भगवती बाई, शारदा बाई, शैलेंद्र करोलिया आदि हितग्राहियों को घर पर जाकर राशन वितरण किया गया। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत जिले में 3 माह का निशुल्क राशन वितरण 173655 परिवारों को किया गया, जोकि कुल परिवारों का 99.40 प्रतिशत है, साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना  अंतर्गत 2 माह का निशुल्क राशन का 161953पात्र परिवारों को राशन वितरण किया गया है, जिसमें असहाय, वृद्ध जनों और दिव्यांगो के घर जाकर विक्रेता द्वारा निशुल्क खाद्यान्न प्रदान किया गया है। उचित मूल्य दुकानों से राशन वितरण की  कलेक्टर श्री सिंह द्वारा स्वयं निगरानी की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप अधिक से अधिक पात्र परिवारों को एक मुश्त 5 माह का निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त हुआ है, जिला राशन वितरण में प्रदेश के प्रथम पांच अग्रणी जिलों में शामिल रहा है।