सागर : खुद को स्पाइडर मैन बताकर चोरी करने वाले चोर का एक लिफ्ट के तार में हाथ फंसकर कट गया। घटना की सूचना पर पहुंची बंडा पुलिस ने चोर पकड़ कर इलाज के लिए सागर अस्पतल में भर्ती कराया है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बंडा के वार्ड नंबर 7 स्थित श्रुति मोटर एजेंसी में मंगलवार की देर रात 4-5 बदमाश घुस आए। इसी बिल्डिंग में एजेंसी के संचालक मुकेश जैन तीसरे माले पर रहते है। बदमाश मकान से जेवर व नकदी रकम चोरी करने के लिए घुसे थे। व्यापारी के पुत्र मयंक को घर में किसी के घुसे होने की भनक लगी। तो उसने घर वालो को आवाज लगाई।
शोर सुनकर बदमाश हड़बड़ी में भागने लगे। चोर गिरोह में शामिल बंडा के पास ग्राम गनियारी निवासी दिनेश लोधी मकान की लिफ्ट की केबल को उछल कर पकड़ा और उसपर झूल गया। तभी लिफ्ट घूम गई और केबल में उसका हाथ फंस कर कट गया। व्यापारी के परिजनों ने देखा कि बदमाश जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा है और लिफ्ट में उसका कटा हाथ लटका है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। दिनेश ने अपना निक नेम स्पाइडर मैन बताया है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह काफी ऊंचाई से मकान के एक से दूसरे माले पर जा सकता है। उसकी अच्छी प्रैक्टिस है। वह अंधेरे में यह समझ नहीं पाया कि जिस तार को पकड़कर नीचे कूद रहा है वो लिफ्ट का तार है।
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,...
एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि
खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति
प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये
राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प...
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा
नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार
रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर
कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ...
हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
