jhankar
ब्रेकिंग
मर्दानपुर: नाली निर्माण विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज हरदा: ग्राम ऊडा में 18 जुलाई को होगी विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹9,000 हरदा: दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील

हरदा जिले में सुनील शेट्टी के जूनियर अर्टिस्ट दिलीप वर्मा से एक खास मुलाकात

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले में प्रतिभाओ की कोई कमी नही है।जिले के छात्र छत्राओं युवक युवतियों ने हर एक क्षेत्र में रहकर हरदा का नाम रोशन किया है।जिले के युवा चिकित्सा,खेल,कला,फ़िल्म या राजनीति, किसान हर एक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे है। आज एक ऐसी शख्सियत से रुबरु होने जा रहे है जो वनग्राम से निकल कर इंदौर में प्रायवेट जाब के साथ फिल्म इंडस्ट्रीज में कदम रखने जा रहे हैं।

इंदौर का सुनील शेट्टी

जिले के ग्राम आमसेल के गरीब मध्यवर्गीय परिवार में जन्मे युवा दिलीप वर्मा लंबे समय से इंदौर में रहते है।उनकी पर्सनालिटी बालीबुड फिल्म स्टार सुनील शेट्टी से मिलती जुलती हैं। आज लोग उन्हे सुनील शेट्टी के नाम से बुलाते है। वह खुद फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के बहुत बड़े फैन है। सुनील शेट्टी जैसे लुक के साथ उनकी आवाज भी मिलती है। आवाज और लुक दोनो किसी को भी हैरत में डाल देता हैं।

सुनील शेट्टी के जूनियर आर्टिस्ट दिलीप वर्मा के सोशल मीडिया पर भी उनके लाखो फेन है। जो उनकी अभिनय कला के कायल है। यूटयूब,इंस्टाग्राम,टिकटाक पर उनके वीडियो में उनके डांस एक्टिंग को सराहा है। गत दिनों वह हरदा प्रवास पर आये। मकड़ाई समाचार को दिये अपने साक्षात्कार में बहुत सी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि में एक गरीब परिवार से हु। मेरा जन्म आमासेल में हुआ है। कई वर्षों से इंदौर में ही रहता हूं। इंदौर के लोग इंदौर का सुनील शेट्टी कहकर बुलाते है।

- Install Android App -

सुनील शेट्टी से संपर्क

दिलीप वर्मा ने कहा कि मै बचपन से सुनील शेट्टी की बहुत सी फ़िल्म देखी है। घर के अंदर भी सुनील शेट्टी के ही दीवारों पर फ़ोटो लगे है। मेरी शक्ल उनके जैसी दिखती है ऐसा लोग मुझे बचपन से कहते आ रहे हैं। मै उसी सुनील शेट्टी के लुक को बनाए रखने का हर संभव प्रयास कर रहा हू। उनके जैसे डायलॉग गाने डांस का। आज मुझे सुनील शेट्टी जी के लुक से सैकड़ो लोगो का प्यार मिल रहा है। हमारी सुनील शेट्टी जी से बात हुई है। उन्होने भी हमे हर तरह से मदद करने वायदा किया है। उनका मानना है कि आज वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए है। हम जैसे जूनियर आर्टिस्ट लोगो के बीच में उन्हे आज भी बनाए रखा हैं।

प्रायवेट जॉब के साथ अभिनय कला

सुनील शेट्टी के प्रशंसक हमारे अंदर सुनील शेट्टी को देखते है उनके डायलाग अभिनय कला मुझमे तलाशते है। मै उन सभी कला प्रशंसको का आभारी हूं। सभी लोगो का प्यार मिल रहा है। श्री वर्मा ने कहा कि कोविड 19 में सुनील शेट्टी सर से लाइव चर्चा भी हुई थी। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं बधाई दी। ग्रामीण क्षेत्र से निकल कर आजीविका चलाने के लिए प्रायवेट जॉब के साथ अभिनय कला के विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते है। एक छोटे से परिदें की उंची उड़ान है। मकड़ाई समाचार परिवार दिलीप वर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।