jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

हरदा: कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के गृह ग्राम में सीएम और कृषि मंत्री का कांग्रेसियो ने जलाया पुतला , तीन कांग्रेस नेता और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज

मकड़ाई समाचार हरदा। विगत दिनों मूंग खरीदी एवं किसानो की अन्य समस्याओ को लेकर गांवो में प्रदेश के मुखिया एवं कृषि कल्याण मंत्री का पुतला जलाया गया था। जिस पर छीपाबड़ पुलिस ने चौकड़ी मे पुतला दहन करने वाले तीन कांग्रेस नेता और अन्य लोगो के खिलाफ मामला घारा 188 के तहत दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार करीबी ग्राम चौकड़ी में प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान एवं कृषि कल्याण मंत्री कमल पटेल का पुतला दहन करने के मामले में फरियादी भाजपा मंडल महामंत्री विजयंत गौर की शिकायत पर थाना छीपाबड पुलिस ने तीन नामजद कमलेश राजपूत,राम विश्नोई और रामदास कहार और अन्य के विरुद्ध धारा 188 का प्रकरण दर्ज किया । ज्ञात हो कि चौकड़ी गॉव प्रदेश के दिग्गज काग्रेस नेता पीसी शर्मा का गृह ग्राम है।