लोगों ने ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
मकड़ाई समाचार
बैतूल| जिले में बच्चा चोरी करते हुए एक शख्स रंगे हाथों पकड़ा गया. यह आदमी ट्रेन से उतरी एक महिला की पांच वर्षीय बेटी को उठाकर भाग रहा था. जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बच्चा चोरी करते हुए एक शख्स रंगे हाथों पकड़ा गया. यह आदमी ट्रेन से उतरी एक महिला की पांच वर्षीय बेटी को उठाकर भाग रहा था. जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.पुलिस ने इस आदमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है.
बैतूल गंज थाना के एएसआई जुगलकिशोर ने बताया कि बच्ची उठाने वाला आदमी जिला आगर के थाना कान्हड़ ग्राम माजरा का रहने वाला है और उसका नाम प्रकाश बंजारा है. महिला उज्जैन के मस्की थाना क्षेत्र के कलसिया से अपने पिता के घर बैतूल स्तिथ भडूस जा रही थी.आज सुबह गोंडवाना एक्सप्रेस से वह अपनी तीन बेटियों और एक बेटे को लेकर उतरी. जैसे ही वह रेलवे स्टेशन से बाहर निकली, वैसे ही एक आदमी उसका पीछा करने लगा. महिला अपने बेटे को गोद में उठाये हुई थी, उसकी दो बेटियां उसके आगे चल रही थी और 5 वर्षीय बेटी थोड़ा पीछे रह गई. इसी का फायदा ऊठाते हुए उस आदमी ने बच्ची का मुंह दबाया और उसे उठाकर भागने लगा| आसपास खड़े लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और डायल हंड्रेड पर इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चा चोर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 363 के तहत अपहरण का अपराध दर्ज किया।.

