jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

कृषि मंत्री श्री पटेल ने सभी से कोविड वेक्सीन के दोनो टीके लगवाने की अपील की

मकड़ाई समाचार हरदा / प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने नागरिको से अपील की है कि वे कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगाकर स्वयं, परिवार, प्रदेश तथा देश को सुरक्षित करें। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में नियमित टीकाकरण के साथ ही आगामी 25 एवं 26 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि 18 वर्ष के अधिक उम्र के सभी लोग वेक्सीन के दोनों डोज अवश्य लगवाए।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया कि वैक्सीनेशन महाअभियान में 25 अगस्त को कोरोना वैक्सीन का पहला एवं दूसरा डोज तथा 26 अगस्त को दूसरा डोज निर्धारित केन्द्रों पर लगाया जाएगा। उन्होंने सभी कोरोना वालेंटिंयर्स,जन-प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं, धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, विभिन्न संगठनों सहित आमजन से अपील की है कि वे इस टीकाकरण महाअभियान में अपना पूरा सहयोग देकर इसे पूर्ण रूप से सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है, अतः जिन्होंने कोविशील्ड टीका लगवाया है वे 84 दिन बाद तथा जिन्होंने कोवैक्सीन टीका लगवाया वे 28 दिन बाद दूसरा डोज अवश्य लगवाएं