jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

लगभग 90 प्रतिशत आबादी को लग चुका है कोविड वेक्सीन का पहला डोज

हरदा |  जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की संख्या 420435 है, जिसमें से अब तक 364153 लोगों को कोविड वेक्सीन का प्रथम डोज लगाया जा चुका है। इस तरह जिले की लगभग 86.6 प्रतिशत आबादी टीकाकृत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी ने बताया कि जिले के 68400 लोगों को सेकण्ड डोज भी लगाया जा चुका है। डॉ. जैसानी ने बताया कि कोविड वेक्सीनेशन के लिये शासन से प्राप्त लक्ष्य अनुसार जिले की टारगेटेड जनसंख्या 404635 है, इसमें से 364153 लोगों को कोविड वेक्सीन का प्रथम डोज लगाया जा चुका है। इस तरह जिले की लगभग 90 प्रतिशत आबादी को कोविड वेक्सीन का पहला डोज लग चुका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जैसानी ने बताया कि हरदा विकासखण्ड क्षेत्र में लक्ष्य जनसंख्या 79387 है, जिसमें से 72182 को प्रथम डोज लग चुका है। इस तरह 90.9 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण इस क्षेत्र में हो चुका है। टिमरनी विकासखण्ड क्षेत्र में लक्ष्य जनसंख्या 118714 है, जिसमें से 107098 को प्रथम डोज लग चुका है। इस तरह 90.2 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण इस क्षेत्र में हो चुका है। खिरकिया विकासखण्ड क्षेत्र में लक्ष्य जनसंख्या 116856 है, जिसमें से 98441 को प्रथम डोज लग चुका है। इस तरह 84.2 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण इस क्षेत्र में हो चुका है। हंडिया विकासखण्ड क्षेत्र में लक्ष्य जनसंख्या 105478 है, जिसमें से 86432 को प्रथम डोज लग चुका है। इस तरह 81.9 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण इस क्षेत्र में हो चुका है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जैसानी ने बताया कि हरदा विकासखण्ड क्षेत्र में 23753 को दूसरा डोज लग चुका है। इसके अलावा टिमरनी क्षेत्र में 18321, खिरकिया में 14138 व हंडिया क्षेत्र में 12188 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। इस तरह जिले के 68400 लोगों को सेकण्ड डोज भी लगाया जा चुका है।