पुलिसकर्मी ने नपा कर्मचारी की कर दी पिटाई पूरे कर्मचारी हड़ताल पर बैठे,,, मंगलवार से नहीं होगी शहर की सफाई,
के के यदुबंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा । नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी की रविवार रात एक पुलिसकर्मी के द्वारा पिटाई के बाद मामला गरमा गया है और नगरपालिका कर्मचारी जय स्तंभ चौक पर धरना पर बैठ गए गणेश उत्सव में ड्यूटी कर्मचारी रविवार रात को घर जाते समय रास्ते में एक पुलिसकर्मी ने पिटाई कर दी जिससे सोमवार को नपा कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी सुबह मिली जब कर्मचारी द्वारा सूचना दी गई।
नपा कर्मचारी संतोष उर्फ बबलू बाथव ने बताया कि गणेश विसर्जन की ड्यूटी कर वापस रात को घर जा रहा था तभी थाने के सामने पुकिसकर्मी कृपाराम मीणा ने मारपीट की। मैंने कहा कि मैं नगरपालिका से ड्यूटी करके आ रहा हूं उसके बाद भी मेरी एक नहीं सुनी और मुझे पढ़ने लगा , गुस्साए कर्मचारी टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन करने लगें। जानकारी लगते ही धरना स्थल पर एसडीएम अखिल राठौर, एसडीओपी सौम्या अग्रवाल तहसीलदार प्रमेश जैन पहुँचे और कर्मचारियों को समझाने लगे लेकिन नगरपालिका कर्मचारियों ने एक नहीं सुनी और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
सुबह 10 बजे के आंदोलन के बाद भी प्रशासन के द्वारा कोई भी समझाइश से नपा कर्मचारी नहीं माने और धरने पर डटे रहें वहीं थाना प्रभारी और एसडीओपी के द्वारा भी नगरपालिका कर्मचारियों को कोई भी समझाइश नहीं हो पाई है अब नपा का एक कर्मचारी और थाने का एक सिपाही की लड़ाई झगड़े की कीमत पूरे शहर को उठाना पड़ेगी सोमवार को धरने पर बैठे नपा कर्मचारी थाने एक सिपाही की कार्रवाई को लेकर धरना पर बैठे थे लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है जिसकी कीमत मंगलवार को शहर वासियों को भुगतना पड़ेगा मंगलवार से शहर में सफाई कर्मी हड़ताल के कारण सफाई नहीं करेंगे जिससे पूरे शहर में गंदगी का आलम होगा।

