jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए उपयंत्री को  सौंपा पंचायतो का प्रभार

मकड़ाई समाचार,डिंडोरी | मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में  एक  रिश्वत लेते हुए पकड़े गए इंजीनियर को विभाग ने फिर से प्रभार दे दिया।  जानकारी के अनुसार समनापुर जनपद पंचायत में पूर्व में पदस्थ रहें उपयंत्री राजाराम पटेल को जून 2019 में लोकायुक्त पुलिस ने सरपंच पति से मूल्यांकन के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था,। जिसके बाद उपयंत्री पटेल को निलंबित कर आरईएस में अटैच किया गया था।

- Install Android App -

28 सितंबर को कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के द्वारा जारी आदेश में पटेल को डिंडोरी जनपद पंचायत के नेवसा सेक्टर में कार्य करने हेतु आदेश जारी किया गया है,जबकि लोकयुक्त पुलिस द्वारा रंगे हाथों पकड़े गए लोकसेवकों को मैदानी स्तर पर पदस्थ नही किया जा सकता है। राजाराम पटेल को पंचायतो के प्रभार सौंपे जाने के बाद प्रशासनिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाओ का दौर जारी है, वही लोकयुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विचाराधीन प्रकरणों के आरोपियों को फील्ड में पदस्थ किया जाना गलत है।