jhankar
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !! नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए

संदिग्‍ध व्‍यक्‍ति के बैग ने उगला 15 तोला सोना, एक किलो चांदी, विदेशी करंसी सहित 10 लाख का माल

मकड़ाई समाचार भोपाल। रेलवे पुलिस ने अमरकंटक एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक व्यक्ति के पास से 15 तोला सोना, एक किलो चांदी, विदेशी मुद्रा सहित करीब 10 लाख का माल माल बरामद किया है। आयकर विभाग को सूचना देने के साथ ही पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

- Install Android App -

एसपी (रेल) हितेश चौधरी ने बताया कि चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने पुलिस चलती ट्रेनों में संदिग्ध मुसाफिरों से पूछताछ करती है। इसी क्रम में जीआरपी हबीबगंज की पुलिस टीम को शनिवार को अमरकंटक एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक व्यक्ति पर शक हुआ। उसके पास रखे सामान की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके बैग से 15 तोला सोना, एक किलो पुरानी चांदी, 150 ग्राम नई चांदी के जेवर, दो लाख बारह हजार रुपये, संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा 1379 रियाल सहित करीब 10 लाख का माल बरामद किया गया। जीआरपी हबीबगंज प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि आरोपित की पहचान इटारसी निवासी विक्रांत कुमार (49) के रूप में हुई। विक्रांत ने पुलिस को बताया कि वह सोने, चांदी के जेवर इटारसी से लेकर आता है और भोपाल में आभूषण विक्रेताओं को बेचता है। उसके पास जेवरात के दस्तावेज नहीं मिले। इस वजह से बरामद माल की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इस मामले में जेवरात की तस्‍करी की आशंका है।