jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी ग्वालियर में बीच सड़क 'तीन तलाक' मामला: पति पर FIR, कानून के तहत कार्रवाई शुरू Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा

Aryan Khan को मिला कैदी नंबर N956, परिवार ने भेजे 4500 रुपए, जेल कैंटीन से खरीद सकेगा खाना

Aryan Khan Qaidi Number N956 : ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमामन नहीं मिल पाई। गुरुवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया जिसे 20 अक्टूबर को सुनाया जाएगा। यानी आर्यन खान को कम के सम अभी पांच दिन और मुंबई की आर्थर रोड़ जेल में रहना होगा। आर्यन खान को यहां कैदी नंबर एन 956 (Aryan Khan Qaidi Number N956) दिया गया है। उसे आम कैदियों की तरह रखा गया है। हालांकि केस चल रहा है इसलिए अभी उसे कैदियो वाले कपड़े नहीं पहनाए गए हैं। जेल नियमों का पालन करते हुए परिवार ने आर्यन के लिए तीन जोड़ी कपड़े भेजे। इन्हीं कपड़ों में उसे 20 अक्टूबर तक का समय निकालना होगा।

परिवार ने मनी ऑर्डर से भेजे 4500 रुपए

- Install Android App -

इसी तरह जेल नियमों का पालन करते हुए शाहरुख खान के परिवार ने बेटे आर्यन के लिए मनी ऑर्डर के जरिए 4500 रुपए भेजे। इन 4500 रुपए से आर्यन जेल की कैंटीन से खाने-पीने की चीजें खरीद सकेंगे। बता दें, मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापामारी के दौरान आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, विक्रांत छोकर, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल और गोमित चोपड़ा को गिरफ्तार किया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने क्रूज से कोकीन, मेफेड्रोन (एमडी), एमडीएमए और चरस भी जब्त किया था।

गुरुवार की सुनवाई के दौरान एनसीबी ने अदालत को बताया कि आरोपी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, मादक पदार्थों की खरीद और वितरण में शामिल थे, जो एनडीपीएस अधिनियम के तहत अवैध है। आरोपी के वकीलों और एनसीबी की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत अर्जी पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया और मामले में अगली सुनवाई के लिए 20 अक्टूबर की तारीख तय की है।