jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : सेवा, साधना और स्वावलंबन की जीवंत परंपरा — राधास्वामी सत्संग दयालबाग हरदा : जलकर वृद्धि पर भाजपा की बदलती भूमिका पर सवाल – अमर रोचलानी अधिवक्ता संघ का चुनाव: 28 फरवरी को होगा सिवनी मालवा : कोटरा अंडरब्रिज में जलभराव बना मुसीबत, स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परे... नरवाई जलाने पर सख्त कार्रवाई: एसडीएम विजय राय का फरमान  हरदा : विद्युत भार (लोड) स्वीकृत करवायें एवं जुर्माने से बचें हरदा : 2 से 4 मार्च तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा हरदा : मार्च में होली छोड़कर बाकी सभी छुट्टियों में खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय हरदा : रबी विपणन 2026-27 के लिये गेहूँ के पंजीयन 7 मार्च तक होंगे

कांग्रेस के बाद बसपा को झटका, बसपा नेता नंदराम ने ली भाजपा की सदस्यता

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़। भारतीय जनता पार्टी में बीते दिन कांग्रेस के विधायक के बाद अब बसपा नेता पृथ्वीपुर में सीएम की सभा के दौरान शामिल हुए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को एक बार फिर छठवीं बार पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने आमजनो को सम्बोधित किया। साथ ही वरिष्ठजनों के साथ एक संगोष्ठी की। 2018 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ने वाले नन्दराम कुशवाहा को भाजपा की सदस्यता मुख्यमंत्री द्वारा दिलाई गई। इसके लिए प्रयासरत काफी दिनों से राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाहा थे। नन्दराम कुशवाहा को 2018 के चुनाव में 30043 वोट मिले थे, जो तीसरे नम्बर पर रहे थे।

- Install Android App -

नंदराम कुशवाह जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। पृथ्वीपुर सीट में करीब 30 हजार कुशवाह वोट हैं और नंदराम कुशवाह की कुशवाह समाज में अच्छी पकड़ है। माना जा रहा है कि उनके बीजेपी में शामिल होने पर पार्टी को इसका अच्छा फायदा मिल सकता है। कुशवाह समाज के वोट सीधे बीजेपी की झोली में गिर सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस इलाके की तस्वीर बदलनी है। मुख्यमंत्री ने मंच से ऐलान किया कि 27 अक्टूबर को फिर पृथ्वीपुर आएंगे। जब यहां की जनता तय करेंगी जब मुझे बुलाएगी तब यहां आ जाऊंगा।

कांग्रेस के बाद बसपा को झटका: अभी पृथ्वीपुर विधानसभा के लिए मतदान होना है। लेकिन इससे पहले कांग्रेस को झटका लग चुका है। कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हुए। लेकिन कांग्रेस के बाद अब बसपा को भी तगड़ा झटका लगा है जब बसपा की जिले में धुरी माने जाने वाले नंदराम कुशवाह ने भाजपा का दामन थाम लिया।