jhankar
ब्रेकिंग
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के 10 प्रकरण दर्ज ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न  शासकीय सांदीपनी स्कूल में किशोरो को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक तितलियों के अनोखे संसार की सैर पर वेब परिचर्चा सम्पन्न ! भारतीय किसान संघ के समर्थन में दोपहर 2 बजे तक बंद रहा हरदा बाजार और मंडी, व्यापारियों ने दिया साथ हंडिया में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: नर्मदा तट के पास दुकानों में पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹20... लुचगाँव में खराब DP के कारण अंधेरे में ग्रामीण, नई DP लगाने की मांग

सीएम शिवराज बोले- लोगों को ट्विटर कमलनाथ नहीं, आवास योजना के मकान चाहिए

मकड़ाई समाचार सतना। मध्य प्रदेश उप चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जनता से अपील की कि हताशा में और निराशा में घिरी कांग्रेस के बजाय विकास के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।बुधवार को मध्य प्रदेश में होने वाले लोकसभा लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों के उपचुनाव के लिए प्रचार का समापन हो रहा है। इसके पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने धुआंधार प्रचार कर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे।

- Install Android App -

सीएम शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ रैगांव के कोठी पहुंचे और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जनता से सवाल पूछा कि क्या कांग्रेस चुनाव जीतती है तो वह विकास कर पाएगी! बीजेपी और विकास अब एक-दूसरे का पर्याय बन चुके हैं और इसीलिए बीजेपी के प्रत्याशी को जिता कर रैगांव अब एक नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद कमलनाथ तो ट्विटर ट्विटर करते रहेंगे और ट्विटर की चिड़िया उड़ाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को ट्विटर कमलनाथ नहीं बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान चाहिए।

शिवराज ने बड़ा हमला बोलते हुए कमलनाथ से पूछा कि आखिरकार जनता जानना चाहती है कि कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने 15 महीने में उन विभिन्न विकास योजनाओं को क्यों बंद कर दिया जो शिवराज सरकार ने चलाई थी। कमलनाथ की सरकार ने किसान कर्ज माफी का न केवल झूठा वादा किया बल्कि गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी और नौजवान के हकों के लिए चलने वाली विभिन्न योजनाओं पर भी ताला डाल दिया। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि बीजेपी प्रत्याशी को जिता कर एक बार फिर विकास की सतत धारा में शामिल हो।