jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

सिवनी मालवा पुलिस को मिली सफलता, 36 घंटे के अंदर चेन स्नेचिंग ( लूट) के आरोपी को धर दबोचा

के के यदुवंशी
मकड़ाई समाचार सिवनीमालवा। पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद, अति. पुलिस अधीक्षक एवं SDOP सिवनी मालवा के निर्देशन में अपराधियो के विरुद्ध कार्यावही हेतु अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत दिनांक 27/102021 का परियादिया निर्मला बाई पति स्व0 मनोहर लान जलखरे उम्र 71 वर्ष निवासी राही चौक सिवनी मालवा द्वारा अवन्द गली सिवनी मालवा ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा गले में पहनी सोने की चेन धक्का मारकर गले से चेन छीनकर भागने की रिपोर्ट पर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात युवक की तलाश हेतु एसडीओपी सिवनी मालवा के निर्देशना “पर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह यादव द्वारा 2 टीमों का गठन किया गया व घटना स्थल एवं उसके आस बास लगे CCTV कैमरो मुखबिरो की सहायता से जानकारी प्राप्त कर अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु याना शिवपुर पहुंचकर आना शिवपुर थाने की टीम में सहायता प्राप्त कर अज्ञात आरोपी की मोटर सायकल का फोटो एवं हुलिया दिखाकर आस पास के क्षेत्र में लोगों से जानकारी ली। मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अपराध में प्रयुक्त उक्त मोटर सायकल हमीदपुर के शुभम उर्फ शिवम राजपूत पिता बने सिंह राजपून की हो सकती है की तसदीक हेतु ग्राम हमीदपुर पहुंचका टीन के साथ घेराबंदी कर उक्त अभियुक्त को अपराध में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटर सायकल होंडा लिवो कम्पनी के साथ पकड़कर पूछताछ की गयी जिसने उक्त घटना मोटर सायकल की किस्त भरने के लिए करना स्वीकार किया। अभियुक्त से घटना मे लूटी गई बैन बरामद की गयी । तत्काल शुभम उर्फ शिवम राजपूत को हमीदपुर में गिरफ्तार कर थाने लेकर आये जिससे उक्त घटना एवं अन्य चोरी एवं लूट के प्रकरणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

लुटेरे को पकड़ने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

- Install Android App -

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिवनी मालवा जितेन्द्र सिंह यादव उनि आकाश शर्मा, अनि हरीश गुजरभोज उनि शाद बड़े कार्य ) उनि महेश जाट कार्य) उनि आरसी खातरकर, कार्य() सउनि गणेश विश्रोई आरक्षक 365 माखन सिंह राजपूत, आरक्षक 51 संदीप दुबले, आरक्षक 55 अशोक मीना, आरक्षक 830 राहुल राजपूत एवं शिवपुर थाना टीम का विशेष योगदान रहा।

अपराध मे बरामद मशरुका – लूटी गयी सोने की चैन कीमती 60,000 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काले लाल रंग की होड़ा कम्पनी मॉडल लिवो मोटर सायकल कीमती 80,000 रुपये कुल शरुका 140,000 रुपये अभियुक्त से बरामद किया गया।