सद्भावना मंच द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मकड़ाई समाचार खंडवा। सद्भावना मंच द्वारा माली कुआं स्थित कार्यालय पर मंच सदस्यों द्वारा मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में भारत देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री, लौह पुरुष, राष्ट्र निर्माण के महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल की 146 जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई। यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में उन्होंने महती भूमिका अदा की थी। इतना ही नहीं, आजादी के बाद भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने में बड़ा रोल अदा किया था। उनके सपनों का भारत बनाने का हम सभी संकल्प ले। वहीं विशेष अतिथि के रूप में साहित्यकार डॉ. जगदीशचंद्र चौरे ने कहा कि विविधता में एकता हमारी पहचान है, देश की विभिन्न बोलियों, भाषाओं, संस्कृतियों पर हमें गर्व हैं। भारत की एकता और अखंडता का सपना देखने वाले देश के सरदार को मेरा शत-शत प्रणाम। सुरेंद्र गीते ने कहा कि आज हमारा भारत देश स्वच्छ एवं स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहा है यह इन महापुरुषों का देशवासियों के प्रति योगदान एवं संघर्ष के कारण ही हो पाया है। इस मौके पर मंच के प्रमोद जैन, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, सुरेंद्र गीते, निर्मल मंगवानी, त्रिलोकचंद चौधरी, सुनील जैन, द्वारका प्रसाद पाठक, वहीद मंसूरी, कमल नागपाल, एनके दवे, मुरली कोडवानी, राधेश्याम शाक्य, चंद्रशेखर सोनी, आदि मंच सदस्यों द्वारा राष्ट्र के महानायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
