jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक आरक्षक और मां-बेटी की मौत

मकड़ाई समाचार शाजापुर। गुना में बुधवार अल सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मुरैना के सबलगढ़ और ग्वालियर निवासी दो कॉन्स्टेबल अपने परिवार के साथ दिवाली पर शाजापुर के कालापीपल​​​​​​ से घर लौट रहे थे। तभी सुबह करीब पांच बजे नेशनल हाईवे पर बरखेड़ा के पास उनकी कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार कुल 7 लोगों में से तीन की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन साल की बच्ची भी शामिल है।

- Install Android App -

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर कॉन्स्टेबल देवेंद्र दुबे (26) निवासी विजयनगर ग्वालियर, दूसरे कॉन्स्टेबल नीरज शर्मा की पत्नी और तीन साल की बेटी प्रियांशी ने दम तोड़ दिया। हादसे में देवेंद्र की पत्नी वैशाली दुबे(24) घायल हैं। पोस्टमॉर्टम के लिए दो मृतकों को बीनागंज अस्पताल और एक मृतक बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया गया। मुरैना में उनके परिवार वालों को सूचना दी गई है।