jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में गुंडागर्दी का तांडव! "मैं हूं इस शहर का बाप..." कहकर दो युवकों से मारपीट और पैसे छीनने का आ... 🔱 आज का राशिफल: 1 नवंबर 2026, रविवार : जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे, किस राशि के चमके... मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश

कर्मचारियों और पेंशनर्स को सौगात, CM ने फिर बढ़ाया महंगाई भत्ता, सैलरी मे आएगा उछाल

मकड़ाई समाचार रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत केंद्र के समान कर दिया है।इसके तहत सरकार ने 28 फीसदी  महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की और बढ़ोतरी की। खास बात ये है कि इन कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता और राहत (DA/DR Hike) का लाभ इस साल एक जुलाई से मिलेगा।

दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  की अध्यक्षता में हुई झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए को 3 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया गया है।इसके तहत  राज्य सरकार ने पांचवें, छठवें और सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन पा रहे सभी कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों के डीए में 3 प्रतिशत की बढोतरी की है। यह लाभ पहली जुलाई लागू होगा।इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों के समान झारखंड कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।इसके तहत  कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को मूल वेतन के 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 1 जुलाई 2021 से 31 प्रतिशत कर दिया है।

- Install Android App -

झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य सरकार के पेंशनधारियों एवं कर्मियों के वेतनमान में एक जुलाई से महंगाई भत्ते की दरों में तीन फीसदी वृद्धि की मंजूरी दी गई है।  यानी अब महंगाई भत्ते की दर को 28 फीसदी की दर से बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया गया है।इनके अलावा वैसे राज्य कर्मी जिनको अपुनरीक्षित वेतनमान मिलता है उनके महंगाई भत्ते में भी 3 फीसदी की वृद्धि की गई है। साथ ही 1 जनवरी 2016 से पुनरीक्षित पाने वाले पेंशन व पारिवारिक पेंशन भोगियों को 1 जुलाई 2021 से बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। जनवरी 2016 के प्रभाव भी पुनरीक्षित वेतनमान में भी 1 जुलाई 2021 के प्रभाव से डीए में 3 फीसदी की वृद्धि की गई है।

आदेशानुसार..

  • राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केंद्रीय वेतनमान) में दिनांक 01.07.2021 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई।
  • राज्य सरकार के पेंशनधारियों/ पारिवारिक पेंशनभोगियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केंद्रीय वेतनमान) में 01.07.2021 के प्रभाव से महंगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई।
  • राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (पंचम वेतनमान) में दिनांक 01.07.2021 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई।
  • राज्य सरकार के कर्मियों को दिनांक 1 जनवरी 2016 से प्रभावी पुनरीक्षित वेतनमान (सातवें केंद्रीय वेतनमान) में दिनांक 1 जुलाई 2021 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई।
  • दिनांक 01.07.2021 के प्रभाव से महंगाई भत्ते की दर को 28% की विद्यमान दर से बढ़ाकर 31% के रूप में स्वीकृत किया गया है।
  • दिनांक 1 जनवरी 2016 से पुनरीक्षित/प्रभावी राज्य सरकार के पेंशन/पारिवारिक पेंशनभोगियों को 1 जुलाई, 2021के प्रभाव से महंगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई। दिनांक 01.07.2021 के प्रभाव से महंगाई राहत की वर्तमान दर को 28% से बढ़ाकर 31% करने का निर्णय लिया गया है।
  • जनवरी 2020 से जून 2021 की अवधि में सेवानिवृत्त राज्य कर्मियों का राज्य कर्मियों के उपादान एवं उपार्जित अवकाश के समतुल्य राशि के भुगतान हेतु महंगाई भत्ता की गणना की स्वीकृति दी गई।