jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

लिफ्ट के बहाने 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चार महीने बाद थाने पहुंची

मकड़ाई समाचार इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के गर्भवती होने पर चार महीने बाद स्वजनों को घटना की जानकारी मिली और मंगलवार को एफआइआर दर्ज करवाई है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अंबिकापुरी निवासी 12 साल की बच्ची की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बच्ची के स्वजनों ने पुलिस को बताया कि पल्हर नगर पानी की टंकी के पास खड़ी थी। आरोपित लिफ्ट देने के बहाने ले गया और पल्हर नगर स्थित खाली मैदान में ले जाकर उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो स्वजनों ने डाक्टर को दिखाया। जांच में खुलासा हुआ बच्ची गर्भवती है। मामला मंगलवार को थाने पहुंचा और पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

दवाईयां देने से साजिश का शक

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक बच्ची ने बयानों में बताया घटना चार महीने पूर्व की है और आरोपित भी परिचित है। फिलहाल वह महाराष्ट्र में होना बताया जा रहा है। इस दौरान आरोपित ने गर्भपात की दवाईयां भी खाई है। इससे शक है दवाईयां आरोपित ने नहीं बल्कि किसी और ने लाकर दी है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या किसी ने आरोपित और पीड़िता की मदद की। टीआइ संजय शर्मा के मुताबिकी पीड़िता के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान करवाए जा रहे है।

चोरी करने की फिराक में बैठे तीन आरोपित गिरफ्तार

राऊ थाना पुलिस ने चोरी करने की फिराक में बैठे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि राम रहीम कालोनी की पुलिस के नीचे तीन बदमाश चोरी करने की फिराक में बैठे हैं। पुलिस की टीम तुरंत बदमाशों को पकड़ने के लिए मौके पर रवाना हुई। मौके से आरोपित दिनेश पुत्र रमेश भावर निवासी किशनगंज, राजेश उर्फ राकेश पुत्र सुभान मोरी निवासी जिला धार और जितेंद्र पुत्र सालिगराम वास्कले निवासी जिला धार को मौके से पकड़ा। आरोपितों को पकड़ने में नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भी मदद की। आरोपितों से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है।