jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

बेटी की शादी के कार्ड बांटने गए पिता की साफी से गला घोंटकर हत्या

मकड़ाई समाचार भिंड। बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले युवक का कछार वाले सैर के पास शव पड़ा मिला है। युवक की साफी से गला घोंटकर हत्या की गई है। बेटी की शादी की तैयारियों के बीच पिता की हत्या की खबर से पूरे घर में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। ऊमरी थाना पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात पर हत्या करने का केस दर्ज कर लिया है। ऊमरी थाना टीआइ विनय सिंह तोमर का कहना है कि आरोपितों की तलाश में टीम को लगाया है, जल्द ही हत्या करने वाले आरोपितों को दबोच लिया जाएगा।

ऊमरी थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर ने बताया कि बिलाव गांव निवासी 48 वर्षीय अंगद पुत्र सुदामा सिंह कुशवाह की बेटी की तीन दिसंबर को शादी है। बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए अंगद सिंह 27 नवंबर को घर से निकले थे। इसके बाद से वे घर नहीं लौटे। स्वजन को लगा कि वे कार्ड बांटने जिले से बाहर रिश्तेदारी में गए हैं। इसी से वापस नहीं आए। बुधवार को ऊमरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि सिकहाटा रोड कछार वाले सैर के बगल से एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाया। पड़ताल की तो मालूम हुआ शव बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले अंगद सिंह कुशवाह का है। पुलिस ने मृतक के स्वजन को बुलवाया। स्वजन ने शव की शिनाख्त अंगद सिंह के रूप में की। टीआइ तोमर का कहना है कि अंगद सिंह को साफी से गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया है। इसीलिए पुलिस ने 75 वर्षीय सुदामा सिंह कुशवाह की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपित पर हत्या करने का केस दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

वर्जन:

बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की गला घोंटकर हत्या की गई है। अज्ञात आरोपित पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हमारी टीम पड़ताल कर रही है, जल्द ही आरोपित पकड़ा जाएगा।

विनय सिंह तोमर, टीआइ, थाना ऊमरी