jhankar
ब्रेकिंग
देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर

लापरवाही – सहायक राजस्व निरीक्षक को नपा सीएमओ ने दिया नोटिस

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। नगर पालिका के एक कर्मचारियों को वैक्सीनेशन कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक हेमन्त चौकसे को नगर पालिका सीएमओ राकेश मिश्रा के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गुरुवार को एसडीएम अखिल राठौर के द्वारा उपनगरी बानापुरा के फाइल मोहल्ले का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक राजस्व निरीक्षक हेमन्त चौकसे अनुपस्थित पाए गए। जबकि उन्हें निर्देशित किया गया था कि वे अपने वार्ड में वैक्सीन के द्वितीय डोज से शेष रहे लोगों को अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाये एवं वैक्सिनेशन सेंटर तथा वार्ड में उपस्थित रहें। जिसके चलते आदेशों की अवहलेना एवं अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं कार्य के प्रति लापरवाही करने के चलते उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वही 24 घण्टे के अन्दर अपना जबाब प्रस्तुत करने के निर्देश तथा समाधान कारक एवं संतोषजनक जबाब प्रस्तुत नहीं करने पर सहायक राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध मध्य प्रदेश नगरपालिका सेवा शर्त भर्ती नियम 1968 के प्रावधान अनुसार निलंबन की कार्यवाही की जायेगी।