jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

चितावद व भुलगांव में 68 जोड़ों ने फेरे लेकर साथ जीने मारने की खाई कसम

सुनील पटल्या बेड़िया। श्री रेवा गुर्जर सामूहिक विवाह समिति चितावद व भुलगांव द्वारा सोमवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य समाज में खर्चीली शादियों से बचना व जन जागृति लाना है। ऐसे आयोजन से समस्त समाज को एक नई दिशा मिलती है। दोनो गाँवो में समाज अध्यक्ष व समाजसेवी ताराचंद पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक सचिन बिर्ला, रामु सेठ आदि द्वारा वर वधुओ को आशीर्वाद देकर दाम्पत्य जीवन की बधाईयां दी गई। चितावद विवाह समिति के ध्यक्ष जगदीश मुछाला, उपाध्यक्ष यशवंत बोबड़िया, भुवानीराम बोबड़िया, कोषाध्यक्ष भैयालाल बोबड़िया ने बताया कि विवाह सम्मेलन में 40 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। वही भुलगाव विवाह समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ पठाण, उपाध्यक्ष सेवकराम मुकाती, कोषाध्यक्ष श्रीराम पटवारिया व सचिव भरत छलोत्रा ने बताया कि भुलगाव में 28 जोड़ो का विवाह पंडित राकेश गीते द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस दौरान भुलगाव समिति के उपसचिव राकेश मुकाती, बेनीराम बिर्ला, दिनेश बिरला चितावद समिति के सहसचिव शिवकरण बोबड़िया, अखिलेश मुछाला, घनश्याम पाटिल, दिलीप राँड़वा, अखिलेश चौधरी सहित गुर्जर समाजजनों का कार्यक्रम में सहयोग सहरानीय रहा। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम मोंतारी द्वारा किया गया।