jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

हरदा : स्टेडियम के आपातकालीन गेट पर दुकान निर्माण कार्य नही है जनहितैशी, तत्काल रोका जावे – डॉ. दोगने

मकड़ाई समाचार हरदा। पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र प्रेषित कर नेहरू स्टेडियम के आपातकालीन गेट को हटाकर, दुकान निर्माण कार्य कराना अनुचित है, जिसे तत्काल रोके जाने की मांग की गई। डॉ. दोगने द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को प्रेषित पत्र में लेख किया गया है कि नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा नेहरू स्टेडियम के आपातकालीन गेट को हटाकर दुकान बनाये जाने की योजना है, जो कि जनहित के विरूध है। नेहरू स्टेडियम में बड़े-बड़े आयोजन व खेल गतिविधियां होती रहती है, जिसमें हजारों लोग उपस्थित होते है। यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो आपातकालीन रास्ते का होना अति आवश्यक है एवं स्टेडियम के प्लान में भी यही दिया गया है व बना है। जिसको हटना या परिवर्तीत करने में जनता का अहित है एवं बड़ी घटना को निमंत्रण देने जैसा है।

- Install Android App -

उक्त गेट को हटाकर दुकान बनाने का प्लान किसी को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने जैसा प्रतीत होता है। अतः अनुरोध है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए नेहरू स्टेडियम के आपातकालीन गेट को हटाकर दुकान बनाना अनुचित है, इस हेतु इसे तत्काल रोका जावे। यदि नगर पालिका द्वारा उक्त गेट को हटाया जाकर दुकान निर्माण कार्य कराया जाता है, तो मुझे जनहित में आंदोलन करने विवष होना पडे़गा। जिसकी सम्पूर्ण जबाबदारी नगर पालिका परिषद हरदा की होगी साथ ही उक्त पत्र की प्रतिलिपि डॉ. दोगने द्वारा कलेक्टर, जिला-हरदा की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।