jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह इन्‍नर कोर्ट कालोनी के लिए रवाना, सीएम शिवराज भी चले साथ-साथ

मकड़ाई समाचार भोपाल। कुन्नूर हेलिकाप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण भी आखिरकार बुधवार को जिंदगी की जंग हार गए। उनका अंतिम संस्‍कार कल भोपाल में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर दोपहर सवा दो बजे सेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचा। राजा भोज एयरपोर्ट के स्‍टेट हैंगर पर कैप्‍टन वरुण के शव को सेना के जवानोंं नेे गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद सेना के अफसरों ने उन्‍हें श्रद्धांंजलि दी। मप्र शासन की ओर मंत्री विश्‍वास सारंग ने कैप्‍टन वरुण के पार्थिव शरीर पर पुष्‍प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक रामेश्‍वर शर्मा और कलेक्‍टर अविनाश लवानिया ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके बाद उनका शव फूलों से सजे सेना के विशेष वाहन से एयरपोर्ट रोड स्थित इन्नर कोर्ट कालोनी के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान शहीद जवान वहां पहुंचे और शहीद के सम्‍मान में सैन्‍य वाहन के पीछे-पीछे पैदल ही चलने लगे। उनके साथ मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा भी वाहन के साथ चले।

naidunia
राह में जगह-जगह लोग शहीद के सम्‍मान में फूल बरसा रहे हैं।

- Install Android App -

एयरपोर्ट रोड स्‍थित इन्‍नर कोर्ट कालोनी के जिस अपार्टमेंट में उनके पिता का निवास है, वहां भूतल पर कवर्ड टेंट लगाया गया है। करीब आधे घंटे तक पार्थिव शरीर को यहां रखा जाएगा। कुछ समय बाद पार्थिव शरीर इंद्रप्रस्थ पार्क लाया जाएगा। यहां सेना के प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। इन्नर कोर्ट कॉलोनी के पास इंद्रप्रस्थ पार्क में ग्रुप कैप्टन वरुण के अंतिम दर्शन की तैयारियां की गई हैं। कॉलोनी के रहवासी व्यवस्था में जुट गए हैं। रात में कैप्टन वरुण की पार्थिव देह को 3 ईएमई सेंटर में स्थित सैन्य अस्पताल में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे बैरागढ़ विश्राम घाट पर होगा।
उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये सम्मान निधि देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शहीद जवान का स्मारक बनाने के लिए उनके परिजनों से चर्चा कर विचार-विमर्श किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार संपूर्ण राजकीय व सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह पूरे देश के बेटे थे। उनका परिवार पूरे देश का परिवार है। इस दुख की घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि भेंट की जाएगी। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए उनके परिवार से चर्चा कर योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।