jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

दवाइयों के होलसेल गोदाम में लगी आग, करोड़ों की दवाएं हो गईं राख

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। रविवार की सुबह सिरगिट्टी स्थित अपोलो के होलसेल दवा गोदाम में अचानक आग लग गई। इससे वहां रखी करोंड़ों की दवाइयां जलकर राख में मिल गईं। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें वहां पहुंची और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सिरगिट्टी पुलिस इस मामले की जांच कर रही।

घटना के संबंध में फायर इंस्पेक्टर जयंत सिंह ने बताया कि, रविवार की सुबह दमकल टीम को सूचना मिली कि सिरगिट्टी स्थित दवाइयों के होलसेल गोदाम में आग लग गई है। सूचना पर तुरंत दमकल की टीमें मौके पर पहुंची। जहां पर अपोलो के होलसेल गोदाम से आग की लपटें निकल रहीं थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत गोदाम का शटर काटा। इसके बाद टीम आग बुझाने में जुट गईं। चार घंटे तक की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।

- Install Android App -

जिससे आसपास के दवा गोदाम आग के चपेट में आने से बच सके। इस हादसे के चलते अपोलो के गोदाम में रखीं करोड़ों की दवाइयां जलकर राख में मिल गईं। चौकीदार ने टीम को बताया कि, सुबह अचानक से शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इस हादसे की जांच की जा रही है।

बड़ा हादसा टला, ली राहत की सांस

सिरगिट्टी के औद्योगिक परिक्षेत्र में अपोलो के गोदाम के आसपास की कई बड़े गोदाम हैं। इसमें केमिकल और दवाएं रखी गई है। आगजनी की घटना से आसपास के गोदाम में आग फैलने की आशंका जताई जाने लगी थी। इसके लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले ही दूसरे गोदाम संचालकों को सूचना दे दी थी। आग को फैलने से रोकने की इंतजाम भी किए गए थे। चार घंटे तक चली कवायद के बाद आग पर काबू पा लिया गया।